15 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन हुए भगवान, इलाज में जुटे वैद्य
मौसम में परिर्वतन होने के कारण इंसानों के साथ भगवान भी बीमार हो जाते है। लेकिन यह आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह बात सही है कि भगवान भी बीमार होते हैं। इनके इलाज के लिए डॉक्टर भी आता है। मंदिर में मौजूद भगवान भी बीमार होते है और इलाज के लिए वैद्यजी आते है। भगवान के बीमार होने का कारण आम रस है जिसके कारण उनकी सेहत खराब हो जाती है।
भाभी ने पहले बगीचे और फिर होटल में कराया ननद का Gangrape, बनाया अश्लील वीडियो!
कोटा में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान बीमार हो गए हैं और इलाज करने के लिए वैद्यजी हर रोज मंदिर आते हैं। भगवान बीमार होने के कारण मंदिर में किसी भी प्रकार के शोर-शराबे पर प्रतिबंध लग जाता है। भगवान के दर्शन बंद कर दिए गए हैं लेकिन पुजारी और वैद्यजी ही इलाज हेतु सुबह-शाम भगवान के पास जाते है।

बताया जाता है कि भगवान जगन्नाथ का इलाज 15 दिनों तक होता है। पूर्णिमा के दिन आम के रस का सेवन करने से भगवान जगन्नाथ बीमार जाते है। भगवान को आराम की सख्त जरूरत होती है और इस दौरान उनकी सेना की जाती है। यह परंपरा सालों से चली आ रही है और लोगों में इसको लेकर बड़ी आस्था है।



