गोवंश बचाने के लिए सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार से मांगी आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना काल में जो प्रबंधन किया था वह देश के लिए एक मिशाल बनकर पेश हुआ था और पीएम मोदी ने भी राज्य सरकार के काम को अच्छा बताया था। लेकिन इस बार राज्य सरकार लम्पी जैसी बीमारी के प्रबंधन में चुक गई और यह बीमारी बहुत बड़े स्तर पर फैल गई।
नाबालिग बुआ ने माता बनने का ढोंग रचाकर भतीजी का सर किया धड़ से अलग!
राज्य के विभिन्न जिलों में गोवंशीय पशुओं में तेजी से लम्पी की बीमारी फैल रही है और पश्चिमी राजस्थान में हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए है। सीएम गहलोत ने राज्य के पशुपालकों से धैर्य बनाये रखने एवं जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग करने की अपील भी की है। सीएम ने केंद्र सरकार से आर्थिक मदद भी मांगी है जिससे इस बीमारी को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री ने आपातकालीन आवश्यक औषधियां खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपये रुपये की अतिरिक्त राशि आवंटित कर दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जयपुर मुख्यालय से भेजे गए नोडल अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके इसको रोकने के प्रयास कर रहे हैं।





