MBBS डॉक्टर करता है गोबर और गोमूत्र का सेवन, जानें इसके फायदे
गोबर—गोमूत्र का सेवन करने जैसी घटनाएं कई बार सुनने को और देखने को मिलती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे है जो इन चीजों का सेवन कई सालों से कर रहा है। इस डॉक्टर को सभी लोग जानते है क्योंकि यह डॉक्टर लोगों को ऐसे देशी उपाय करके कई बीमारियों से ठीक होने की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।
मनोज मित्तल करनाल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर है उनके पास एमबीबीएस की डिग्री भी है और इसके बाद भी वह गोमूत्र के साथ गोबर का सेवन करते है। डॉक्टर ने बताया कि इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गो गोबर में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है जो रेडिएशन से होने वाली कैंसर जैसी खतरनाक वायरस से आपको बचाकर रखता है। गो गोबर के सेवन से रेडिएशन का असर कम किया जा सकता है और इसके सेवन अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है।
डॉक्टर मनोज ने बताया कि वह हमेशा से फर्श पर बिना पंखे—एसी के सोते है। डॉक्टर मित्तल का कहना है कि इन सब के कररने से आपकी सेहत अच्छी होने के साथ आपकी उम्र ज्यादा बढ़ती है। डॉक्टर मनोज की इस बात पर कई लोग उनकी डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं तो कई लोग उनकी बात को सही बता रहे हैं।
डॉक्टर मित्तल काफी लंबे समय से लोगों को देशी तरीको से बीमारी से छूटकारा पाने के उपायों के बारे में बता रहे हैं और उनका मानना है कि प्राचीन समय में लोग ज्यादा समय तक जीवित इसी वजह से रहते थे।