सर्किट हाउस में बाबा की अय्याशी, लड़की को शराब पीलाकर बनाए संबंध, फिर हुआ..
मध्यप्रदेश के रीवा जिले का मंहत सीताराम इन दिनों पुलिस के कैद में है। इस महंत की सर्वाजनिक जिंदगी तस्वीरों में जितनी रंगीन दिखाई दे रही है उससे कहीं ज्यादा रंगीन है इसकी लाईफ, इस बाबा के काले कारनामों से अब पर्दा उठ चुका है। कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज पर नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। स्थानीय सर्किट हाउस में महंत सीताराम ने अपने साथियों के सहयोग से युवती के साथ किया। दुष्कर्म पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत घटना के बाद महंत हुए फरार पुलिस ने एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
Karnataka में हिंदुओं से हलाल मीट इस्तेमाल नहीं करने की अपील!
बता दें कि महंत एक अप्रैल से शुरू होने वाले हनुमान कथा में शामिल होने रीवा आए थे। सतना की रहने वाली लड़की का कुछ काम था जो नही हो पा रहा था उस काम को पूरा कराने का भरोसा दिलाते हुए महंत सीताराम से मिलवाने विनोद पांडेय नाम के युवक ने नाबालिग को रीवा बुलाया था। विनोद पुराना अपराधी है जिसके ऊपर कई मामले भी दर्ज है। लड़की ने जो शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई है उसके बारे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रीवा पहुंचने के बाद सोमवार की रात विनोद के दो साथी युवती को अपने साथ सर्किट हाउस ले जाते हैं।

जिसके बाद लड़की को शराब पिलाकर उसे उससे जबरदस्ती की जाती है, घटना के बाद महंत के कहने पर गाड़ी में बैठाकर कुछ लोग लड़की को वापस छोड़ने ले जाते हैं लेकिन अपने पहचान के लोगों को देखकर लड़की उन्हें आवाज देकर बुलाती है जिसके बाद युवक वहां से फरार हो जाते है और युवती थाने जाकर महंत सीताराम सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाती है, एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि महंत सीताराम दास सिंगरौली के विंध्यनगर क्षेत्र में छुपा हुआ है और भेष बदलकर भागने की फिराक में था इससे पहले वो भागता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले ही आरोपी के एक चेले विनोद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था।





