मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

बाबा बुलडोजर से खतरनाक निकला मामा बुलडोजर, दंगाईयों पर चला दिया बुलडोजर

प्रकाशित: Apr 11, 2022 21:08रिपोर्ट: Navtej TV

रामनवमी के मौके मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम योगी से भी खतरनाक एक्शन मोड में नजर आए। दंगा करने वालों पर इस तरह की कार्यवाही देखकर लोग बाबा बुलडोजर की जगह मामा बुलडोजर की तारीफ करने में लग गए। घटना के बाद पुलिस ने दंगाईयों के मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया और जो सरकारी नौकरी कर रहे थे उनकी नौकरी​ छिन ली है।

रविवार को रामनवमीं पर निकाली गई शोभायात्रा पर दंगाईयो ने पथराव किया और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद देत रात तक अलग-अलग हिस्सों में आगजनी की खबरे आई थी। इस घटना में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी और 10 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। सीएम चौहान ने कहा है कि हिंसा में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा।

दंगाइयों के अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है और इस घटना में शामिल कुछ कर्मचारियों की जानकारी मिली है। जिन्हें सेवा से निकाल दिया गया है। दंगाई की पहचान कर उनके घर बुलडोजर से ढाह दिये गये हैं। खरगोन में कर्फ्यू लगा हुआ है और सीएम ने कहा है कि सार्वजनिक और निजी दोनों संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। पुलिस ने लगभग 50 से ज्यादा लोगों हिरासत में लिया है।

Gang Rape का आरोपी रोज बदलता था Girlfriend, 50 के साथ फिजिकल रिलेशन 2 की कर दी हत्या

दंगाइयों पर इस तरही की कार्यवाही यूपी में सीएम योगी ने शुरू की लेकिन अब इसका असर एमपी में दिखने को मिल रहा है। सीएम शिवराज सिंह की पहचान पहले मामा की थी जो अब बदलकर मामा बुलडोजर की हो गयी है। इस कार्यवाही के बाद राजस्थान में करौली में हुई हिंसा पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होना भी सवाल खड़े कर रही है। करौली हिंसा के कई वीडियो सामने आ चुके है जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि हिंसा कैसे हुई कैसे दंगाईयों ने आग लगाई।