मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

महाशिवरात्रि: भोलेनाथ को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, पूरी होगी आपकी हर मन्नत

प्रकाशित: Mar 01, 2022 16:09रिपोर्ट: Navtej TV

देश भर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं। आज के दिन शिवलिंग को कुछ खास चीजें चढ़ाई जाती हैं जिनको चढ़ाने से आपकी हर मन्नत पूरी होगी।

क्यों खास है ये महाशिवरात्रि, सुखी जीवन के लिए हर जोड़े को शिव-पार्वती से सीखनी चाहिए ये बातें!

भोलनाथ की पूजा करने के लिए इन 8 चीजों का जरूर इस्तेमाल करना होगा। महाशिवरात्रि के दिन अभिषेक और उस पर अर्पित की जाने वाली हर चीज का अलग महत्व होता हैं। इनको चढ़ाने से भोलेनाथ आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

जल- शिवलिंग पर जल चढ़ाने से आपका स्वभाव शांत और नम्र रहेगा।

दूध- दूध अर्पित करने से आपका जीवन एकदम दूध की तरह मीठा होगा साफ होगा।

बेलपत्र- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से आपको मनचाहा फल मिलेगा।


धतूरा- शिव को धतूरा अर्पित करने से आपके जीवन के सभी प्रकार के दोषा का अंत होगा।

फल— शिव को गाजर और बैर चढ़़ाने से आपके जीवन में हमेशा मीठा रहेगा।

इत्र- इत्र लगाने से आपके जीवन में हमेशा खुशिया बनी रहेगी।

इस बार महाशिवरात्रि पर एक विशिष्ट योग बन रहा है जो आपके दुश्मनों को नाश कर देगा। इस साल महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग बन रहा है जिसके कारण आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।