मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

शनि-राहु के प्रकोप से बचने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये काम

प्रकाशित: Jan 10, 2022 17:15रिपोर्ट: Navtej TV

मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है और इस पर्व को कई प्रकार से मनाया जाता है और इसके पिछे कई धारणाएं जुड़ी हुई है। मकर संक्रांति का पर्व हमेशा 14 जनवरी को मनाया जाता है और इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान जैसे कार्यों का विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन आप दान करके शनि और राहु के प्रकोप से बचा जा सकता है। आइए जानते है इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

लड़कियों का लॉयल्टी टेस्ट, कहीं वो बॉयफ्रेंड को धोखा तो नहीं दे रही!,Video

इस दिन को मनाने के पीछे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना बताया जाता है। इसे उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है और भगवान सूर्य के पूजन का सबसे बड़ा पर्व होता है। देशभर के दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार तो गुजरात, महाराष्ट्र में उत्तरायणी का त्योहार तो राजस्थान में मकर संक्रांति के रूप में इसे मनाया जाता है।

तेल और तिल: मकर संक्रांति के दिन अगर आपको शनि—राहु के प्रकोप से बचना है तो तेल और तिल का दान करना चाहिए। तेल और तिल शनि देव को बहुत प्रिय होते है और इसी वजह से आप उनके प्रकोप से बच सकते है।

PM मोदी की सुरक्षा में चूक या फिर.. PM Modi's Security Lapse,Video

खिचड़ी और गुड़: मकर संक्रांति के दिन आपको ज्यादा से ज्यादा खिचड़ी और गुड़ का दान करना चाहिए। अगर इस दिन गरीबों को इसका दान करते हैं तो आप को पैसों की तंगी नहीं रहेगी और कर्ज से मुक्ति मिलेगी।


हरा चारा और अनाज: मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा और अनाज खिलाने से आपके जीवन में कभी भी अन्न की कमी नहीं आएगी।

कंबल: सर्दी के मौमस में अगर आप बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कंबल जरूर बांटना चाहिए जो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।