मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

RCA को मिली 80 रन से मात, “मैन ऑफ द मैच” बने पंकज चौधरी

प्रकाशित: Mar 23, 2022 19:59रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर के SMS स्टेडियम में RCA और IAS/ IPS /IFS इलेवन के बीच खेले गए मैच में RCA को 80 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में 51 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले पंकज चौधरी को “मैन ऑफ द मैच” के लिए चुना गया। चौधरी की इस पारी के कारण टीम 130 से ज्यादा रनों का स्कोर पार करने में सफल हुई।


एमएन दिनेश व डॉक्टर रवि ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया लेकिन चौधरी की तुफानी पारी ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और अर्धशतक भी छक्के से पूरा किया। RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत ने पंकज चौधरी को ट्रॉफी प्रदान की।

​​​​​​​

IAS /IPS/IFS टीम की और से रवि जैन ,विष्णु मालिक, एमएन दिनेश ,डॉक्टर रवि, विजय कुमार, शिवकांत नक़ाते व अन्य अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। किया। विजय कुमार व विक्रम ने 3-3 विकेट अपने नाम किए है।