मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

बांके बिहारी की मंगला आरती में 2 श्रृद्धालुओं की मौत

प्रकाशित: Aug 20, 2022 19:08रिपोर्ट: Navtej TV

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जहां कल पूरे देश के मंदिरों में श्रृद्धालुओं का तांता लगा हुआ थाए वहीं वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार होने मंगला आरती के दौरान भीड़ की वजह से हालत बेकाबू हो गएए बांके बिहारी के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ के कारण बांके बिहारी मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। प्रशासन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए तमाम इंतजाम किए थे जो नाकाफी साबित हुए भीड़ की वजह से मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को सफोकेशन होने लगा।

बांके बिहारी की मंगला आरती में हुआ अमंगल, 2 की मौत!

इस कारण दम घुटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग आरती के दौरान ही बेहोश होने लगेए मृतकों में एक महिला नोएडा की रहने वाली थी और मृतक व्यक्ति राम प्रसाद विश्वकर्मा जबलपुर के रहने वाले थे। वहीं बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के चलते पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।


होली के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई थी। इन हादसों के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया और जन्माष्टमी के अवसर पर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नाकाम साबित हुए।