मौनी अमावस्या पर रात में जरूर करें ये 3 काम, बदल जाएंगी आपकी किस्मत
ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे नहीं होते हैं और इसकी वजह कुछ दोष होते है जो ऐसा करते हैं। हिन्दू धर्म में अमावस्या का दिन पूजा—पाठ और दान के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है और इस बार यह 1 फरवरी को रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन का लोग सालभर इंतजार करते है और गंगा स्नान करने के साथ हमेशा के लिए अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करते हैं। मोक्ष की प्राप्ति के लिए आपको इस दिन त्रिवेणी के संगम पर स्नान करना चाहिए। मौनी अमावस्या के दिन कुछ आसान उपाय रात के समय में करके अपनी किस्मत तक बदल सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
साबित हो गया! चौकीदार ही जासूस है', Pegasus spyware की आई जांच रिपोर्ट,देखें VIDEO
1- मौनी अमावस्या के दिन रात के समय अपने घर के मंदिर में या किसी मंदिर में जाकर तेल का दीपक जरूर जलाएं और मीठाई का भोग जरूर लगाए। अगर आपको रात में कोई नाग दिखाई देता है तो यह आपके लिए शुभ होगा आप उसे डरे नहीं और उसके आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
2- मौनी अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे पर तेल का दीपक जलाए और अपने मन्नत मांगे। इसके बाद रात के समय में उस दीपक को किसी चौराहे पर जाकर जला दे आपके जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

3- रात में समय में घर के ईशान कोण में दीपक जलाएं और रात में अपने घर में भगवान के गीत गाने का कार्यक्रम जरूर रखें। पूरी रात दीपक जलाकर रखें ताकि आपके जीवन में भी हमेशा उजाला बना रहें।





