मेयर सौम्या गुर्जर को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जल्द होगी बर्खास्त
जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट जो न्यायिक जांच रिपोर्ट पेश की थी उस के आधार सरकार को एक्शन लेने का अधिकार दिया है। जब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के आदेशों की रिर्टन कॉपी सरकार को मिलेगी तो सरकार उनको उसी दिन पद से बर्खास्त कर दी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अजय ओक और जस्टिस संजय किशन कौल ने ये आदेश सुनाया है। सरकार न्यायिक जांच की रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र है। मेयर सौम्या गुर्जर के साथ तीन पार्षदों को दोषी पाया गया था। इस फैसले के बाद सौम्या का बर्खास्त होना तय है।

सरकार ने पहले भी इनको बर्खास्त किया था लेकिन सौम्या को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी जिसके कारण मेयर बनी थी। लेकिन एक बार फिर उनका पद जाएगा और नया मेयर बनेगा। जयुपर में जब से दो निगम बने है तब से जबरदस्त जंग देखने को मिली है और आने वाले समय भी इसी प्रकार की जंग देखने को मिलती रहेगी।





