जोधपुर में मीका की शादी, पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी
सिद्धु मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीका इन दिनों जोधपुर में द उम्मेद होटल में स्वयंवर की शूटिंग कर रहे है और थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात करने का फैसला किया गया है।
प्यार हो तो ऐसा, शादी करने के लिए बांग्लादेश लड़की तैरकर पहुंची इंडिया!
मूसेवाला की हत्या के बाद मीका ने लॉरेंस ग्रुप की एक पोस्ट शेयर करते हुए उस फेसबुक पेज को बैन करने की मांग की थी। इसी वजह से जोधपुर पुलिस ने मीका सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी है। शूटिंग स्पॉट और होटल की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मीका के पर्सनल बॉडीगार्ड के अलावा होटल की सिक्योरिटी समेत 20 गार्ड उनकी सिक्योरिटी में लगे है।

'मीका दी वोटी' में देशभर से 12 दुल्हन इसमें भाग ले रही है और शूटिंग 7 जून तक चलेगी। मीका की सिक्योरिटी को देखते हुए होटल में एंट्री बंद की गई है। इस शो में 12 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रही है और 9 जून से यह रियलिटी शो ऑन एयर होगा। इस शो में दलेर मेंहदी, शान, कपिल शर्मा, रविना टंडन आदि सेलेब्स शामिल हुए है। शो के फाइलन में विजेता के साथ मीका सिंह सगाई करेंगे और इसके बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद दोनों फैसला करेंगे की वह शादी करने के लिए तैयार है या नहीं।





