मंत्री पुत्र रोहित जोशी रेप मामले में आया नया मोड़, हनीट्रैप में फंसाने की रची गई साजिश
राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर रेप के आरोप लगने के बाद एक नया मोड़ आया है। दिल्ली पुलिस रोहित जोशी की तलाश में जुटी है और उनके तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में रोहित ने एफआईआर को रद्द करने की गुहार लगाई है।
इसमें दावा किया गया है कि फेसबुक के जरिए युवती से उसकी दोस्ती हुई थी और आपसी सहमति से संबंध बनाए गए थे। लेकिन इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगी और पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाया। इसके बाद कहा वह युवती से शादी करना चाहता था लेकिन पिता ने इसकी अनुमति नहीं दी।
दुनिया का सबसे ताकतवर देश मांग रहा है India से भीख, कभी कहा था India भिखारी!
रोहित ने कहा युवती ने उसे फेसबुक के माध्यम से दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था, जिसे रोहित ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लग और सवाई माधोपुर में पहली बार आपसी सहमति से संबंध बनाए। इसके बाद उसने युवती को कई गिफ्ट भी दिए लेकिन वह ब्लैकमेल कर जयपुर में लिव-इन का दवाब बनाने लगी। रोहित ने कहा कि मैं पत्नी से तलाक लेकर युवती से शादी करना चाहता था लेकिन पिता राजी नहीं हुए।

जब मैं शादी के लिए तैयार था लेकिन उसने हनीट्रैप में फंसाने के तहत उससे दोस्ती का नाटक रचाया था। युवती एफआईआर दर्ज कराकर उसे पत्नी और बेटी से अलग करना चाहती है। रेप का आरोप लगाने वाली लड़की इस बात को गलत बता रही है और न्याय की मांग कर रही है।





