Jaipur: एक बार फिर पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने मुकेश मीणा
पिंकसिटी प्रेस क्लब कार्यकारिणी के चुनाव के नतीजे आ चुके है और इस बार भी अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा ने जीत हासिल की है। चुनाव में 972 सदस्यों में से 811 सदस्यों ने मतदान किया था। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार, महासचिव पर तीन, उपाध्यक्ष के दो पद पर 5 , कोषाध्यक्ष पद पर चार और कार्यकारिणी के दस पदों पर 15 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत अजमाई थी।
जीत के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता चतुर्वेदी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। अध्यक्ष के पद पर मुकेश मीणा और महासचिव पद रघुवीर जांगिड़ ने बाजी मारी है। उपाध्यक्ष पद पर पंकज शर्मा तो कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गौतम निर्वाचित हुए है।
कार्यकारिणी में राहुल भारद्वाज, विजेंद्र जायसवाल, संतोष कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राजावत, अनिता शर्मा, जितेश शर्मा, महेश पारीक, दिनेश कुमार शर्मा, नमोनारायण अवस्थी व विकास आर्य को जीत मिली है।





