मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

महाकाल मंदिर में घुसा मुस्लिम युवक तो मच गया बवाल, फिर हुआ..

प्रकाशित: May 04, 2022 23:41रिपोर्ट: Navtej TV

देश के कई राज्यों से पिछले कई दिनों से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली खबरें सामने आ रही है, जहां राजस्थान के जोधपुर में ईद पर भड़की हिंसा पर सियासत तेज हो गई है, वहीं मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के मंदिर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शरीफ शाह नाम का मुस्लिम युवक मंदिर में घुस गया और वहां दर्शनाथियों पर रॉड से हमला करने लग गया,

महाकाल मंदिर में घुसा मुस्लिम युवक, लोगों पर करने लगा रॉड से हमला!

देखते ही देखते मंदिर में भीड़ जमा हो गई, टोपी पहने युवक दर्शनार्थियों पर रॉड से हमला कर रहा था तो लोगों ने जब उससे ऐसा करने का कारण पूछा तो ॐ नमः शिवाय जपने लगा, यहीं नही शरीफ शाह नाम के इस मुस्लिम युवक ने मंदिर विस्तारीकरण के कार्यों में लगी महिला राजू बाई पर पहले थूका और फिर पानी फेंक दिया वो इसका विरोध करने लगी तो युवक ने उसपर भी हमला कर दिया, आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले के कर दिया, वहीं आरोपी युवक का कहना है कि वो 2 दिन से उज्जैन में है, बाबा महाकाल के प्रति उसकी आस्था है.

वो पहले मस्जिद में रुका था, उसके बाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा, युवक मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त नजर आ रहा है, पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है, बजरंग दल के जिला सह संयोजक अंकित चौबे ने कहा कि उज्जैन महाकाल मंदिर में हमेशा से मुस्लिम समुदाय अंदर प्रवेश करता रहा है, हमारा यही कहना है कि अगर इतनी दिलचस्पी है बाबा से तो धर्म परिवर्तन करवा लें.

अंकित चौबे ने बताया कि जब इसको पकड़ कर आसपास के लोग ले जाने लगे तो युवक अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगा. युवक ने यह भी कहा कि वह हिंदू और मुस्लिम की शादी करवाएगा, वहीं मामले के बाद पुलिस आरोपी शरीफ शाह पूछताछ में जुटी है कि आखिर मंदिर में पहुंचकर उसने हंगामा क्यों किया।