मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

नाग पंचमी के दिन गलती से नहीं करें ये काम, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

प्रकाशित: Aug 02, 2022 21:14रिपोर्ट: Navtej TV

श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है और इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं अपने परिवार की सुख शांति के लिए व्रत रखती हैं और नाग देवता को दूध पीलाती है। नाग पंचमी के दिन लोग गलती से ऐसा काम करते है जो उनके जीवन में बहुत बड़ी परेशानी बन सकता है।

नाग पंचमी के दिन नहीं करें ये काम

1. नाग पंचमी के दिन किसानों को जमीन पर हल नहीं चलाना चाहिए और खाली जमीन पर मकान नहीं बनाना चाहिए।

2. नाग पंचमी के दिन सिलाई नहीं करनी चाहिए और ऐसा करने से आपके जीवन में कई प्रकार की परेशानी आ सकती है।

3. नाग पचंमी के दिन शराब का सेवन नहीं करना चाहिए और ऐसा करने से आपको नर्क में जगह मिलती है।

4. इस दिन नाग देवता को नहीं मारना चाहिए और उनको दूध पीलाना चाहिए।