मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान की लेडी डॉन ने दिखाया ये खतरनाक हथियार, फिर किया SP को चैलेंज, बच्चे दूर रहे

प्रकाशित: Mar 02, 2022 20:22रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में इन दिनों अपराधियों के मन से पुलिस का डर निकल गया है और इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर आकर पुलिस के अधिकारियों के साथ नेताओं को धमकी दे रहे हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक लेड़ी डॉन को गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस एक नई लेडी डॉन का सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। नागौर की लेडी डॉन कमला चौधरी ने इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए नेताओं और पुलिस अफसरों को धमकी दे रही है।

यूक्रेन के युद्ध में मरने को तैयार है भारत के ये छात्र, लेकिन देश वापस नहीं आना चाहते, जानिए वजह!

लेडी डॉन कमला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा, 'अपने दम पर ड्रग्स खाती हूं, एसपी से पैसे लेकर नहीं।' इसी वीडियो में कमला नागौर के कई नेताओं को भी धमका रही है। अगर किसी के बाप में दम है तो उसको रोक के दिखा दे। लेडी डॉन ने कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं है।

कमला चौधरी रुपए ऐंठने का आरोप लग चुका है और वह वीडियो बनाकर रसूखदार लोगों को धमकाती है। कमला ने पुलिस को भी चैलेंज किया है कि उसे गिरफ्तार करके दिखाए। कमला ने कई ​वीडियो हथियारों के साथ शेयर किए है और इनमें पुलिस की गाड़ी में बैठे हुए उसके एक फोटो को लेकर कई सवाल भी उठे हैं।


सोशल मीडिया पर कमला रील्स शेयर करती है जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कमला ने फायरिंग करते हुए का भी एक वीडियो शेयर किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।