नवतेज फाउंडेशनः प्रताप सिंह और रामचरण बोहरा ने किया खेल और शिक्षा जगत के होनहारों को सम्मानित
नवतेज फाउंडेशन राजस्थान होनहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 के कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जयपुर शहर सांसद श्री रामचरण बोहरा और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर हेरिटेज महापोर मुनेश गुर्जर ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावट, गुलाबो सपेरा के साथ श्री श्री 1008 अवधेश जी महाराज, स्वामी राघवेंद्र आचार्य जी और विष्णु शांडिल्य जी महाराज जैसे कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Navtej Foundation ने किया Rajasthan होनहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 का सफल आयोजन

इस कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करके की फिर सरस्वती वंदना हुई इसके बाद प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर शहर सांसद श्री रामचरण बोहरा ने बच्चों को प्रशस्ति प्रत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथियों ने भाषण के दौरान बच्चों के हौसलों को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया तथा उनको सम्मानित करने के लिए नवतेज फाउंडेशन की सरहाना की और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

फाउंडेशन की राष्ट्रिय संयोजक मधु धाकड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य प्रदेशभर के उन होनहारों की प्रतिभा को सलाम किया गया है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा और खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

वहीं नवेतज टीवी के एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी ने कहा कोरोना के कारण कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया था और इसके बाद भी उन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उनके हौसलों को फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया गया है ताकि ये होनहार बच्चे भविष्य में भी ऐसा प्रदर्शन करते रहे जिससे प्रदेश का मान बढ़े।

चैयरमैन राजकुमार सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम की थीम हौसलो को सलाम इसी वजह से रखी गई है क्योंकि विकट परिस्थिति में इन होनहारों ने जो जज्बा दिखाया है उसको हर कोई सलाम करने पर मजबूर हो जाता है।

इस कार्यक्रम में गुलाबो सपेरा की पोतियों ने कालबेलिया नृत्य करके चार चांद लगा दिए और इसको देखकर हॉल में मौजुद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।





