जयपुर के प्रताप ऑडिटोरियम में होगा नवतेज फाउंडेशन का होनहार प्रतिभा सम्मान समारोह
कल यानि 7 अगस्त की शाम 6 बजे जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में नवतेज फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किये जा रहे राजस्थान होनहार प्रतिभा सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नवतेज फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक मधु धाकड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में शिक्षा और खेल जगत के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा और इस कार्यक्रम के लिए सभी जयपुरवासियों को आमंत्रित किया गया है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जयपुर शहर सांसद श्री रामचरण बोहरा और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर अध्यक्ष मानव कल्याण बोर्ड डॉ. अर्चना शर्मा के साथ कई गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।

वरिष्ठ पत्रकार रोहित तिवारी ने कहा शिक्षा और खेल जगत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के प्रतिभाशाली हौनहारों का नवतेज फाउंडेशन सम्मान करेगा। नवतेज फाउंडेशन लंबे समय से समाज सेवा में अपना योगदान दे रहा है और कोरोना जैसी विपरित परिस्थितियों में भी जरूरतमंदों की सहायता करने में पीछे नहीं रहा था।




