मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

कन्हैयालाल के हत्यारें नाजिम और गोस के एंकाउटर की उठी मांग

प्रकाशित: Jun 29, 2022 18:06रिपोर्ट: Navtej TV

कन्हैयालाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि नाजिम और उसके साथ 5 लोग उसकी दुकान की रेकी कर रहे हैं. मुझे दुकान नहीं खोलने दे रहे हैं. मेरी दुकान खुलते ही ये लोग मुझे जान से मारने की कोशिश करेंगे. नाजिम ने मेरा फोटो समाजग्रुप में वायरल कर दिया है.

kanhaiya का सिर कलम होते ही औवेसी ने लगवाये इंसाफ जिंदाबाद, कत्ल मुर्दाबाद के नारे, देखें VIDEO

सबसे कह दिया है कि ये व्यक्ति अगर कहीं दिखे या दुकान पर आए तो जान से मार देना. ये लोग दबाव बना रहे हैं कि अगर मैंने दुकान खोली, तो मुझे जान से मार दिया जाएगा. इतना ही नहीं कन्हैयालाल ने नाजिम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी. साथ ही सुरक्षा भी मांगी थी. वहीं मामले पर पुलिस का दावा है कि कन्हैयालाल की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था. हालांकि, इसके बावजूद आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने कन्हैयालाल की दुकान में पहुंचे और वहां उसकी हत्या कर दी।

NIA के सीनियर रैंक के अधिकारियों और IB के अधिकारियों को उदयपुर भेजा गया है जो सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे है, मामले मे जेहादी ग्रुप के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है. कुछ दिन पहले अलकायदा ने धमकी भी दी थी कि कई बड़े शहरों में हमले होंगे. इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है. घटना को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है।


इससे पहले भी राजस्थान में सामप्रयादिक माहौल बिगाड़ने की पूरी तैयारी की गई थी जिसमें पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी सामने आई थी, लेकिन इस घटना ने सवाल खड़े किए है कि गृह मंत्रालय सीएम गहलोत के पास है तो इस तरह की लापहरवाही से अपराधियों के हौसले बुलन्द हो रहे है राजस्थान को तालिबान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। सरकार के मंत्री प्रताप सिंह ने साफ शब्दों में कह दिया है कि ऐसे लोगों को ठोक देना चाहिए अपराध करने वालों के मन कानून का डर होना चाहिए।