मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जल्द होगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, 14 और 15 मई को होगी रीट भर्ती

प्रकाशित: Dec 31, 2021 16:06रिपोर्ट: Navtej TV

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए साल से पहले बेरोजगारों को बड़ा तोहफा दिया है। नए साल में प्रदेश को करीब नए 20 हजार शिक्षक मिलेंगे। रीटी भर्ती में पद बढ़ाने की जगह सीएम ने 14 एवं 15 मई को रीट-2022 परीक्षा आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों का भी ध्यान रखा जाएगा।

REET पद 50 हजार करने की मांग पर CM अशोक गहलोत ने दिया ये बड़ा बयान

पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं का हल करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाने की बात भी कही है। प्रदेश के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए खोले जा रहे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों का रिजल्ट बहुत अच्छा मिल रहा है। अंग्रेजी माध्यम के इन स्कूलाें में अंग्रेजी में अध्यापन की योग्यता रखने वाले शिक्षक लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने OTS में नए प्रशिक्षु RAS अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रीट को लेकर बड़ा बयान दिया था। सीएम गहलोत ने कहा कि कई मांगों को लेकर धरने होते हैं लेकिन जो संभव नहीं है उसे ​कैसे किया जा सकता है। धरना देना ठीक नहीं है। अब REET के पद 50 हजार कर दो यह कोई आसान काम नहीं है कल RAS वाले कह दे कि पद 1500 की जगह 3 हजार पद कर दो तो कैसे हो सकता है।


प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपनी रीट अभ्यर्थियों की मांग को सही बताने हुए पद 50 हजार करने के लिए कहा है। सरकार के सभी विधायक और मंत्री 50 हजार पद बढ़ाने की मांग कर रहे है तो सीएम को पद बढ़ाने को लेकर उचित फैसला करना चाहिए।