इन लोगों के लिए अनलकी होगा नया साल, किस्मत नहीं देगी साथ
नया साल 2022 के शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। नए साल को बेहतर बनाने के लिए कुछ लोग कई प्रकार की उपाय करते है लेकिन इसके बाद उनके लिए नया साल अनलकी रहता है। नए साल से पहले ज्योतिष के अनुसार कुछ लोगों के लिए नया साल थोड़ा परेशानी भरा रहेगा तो किसी के लिए सौभाग्यशाली। आज हम हमारी इस खबर में कुछ राशि के जातकों के नए साल को लेकर जानकारी देंगे।
ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा, बुखार से पहले दिखते है ये लक्षण
1- तुला : साल 2022 इस राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इन जातकों को साल भर पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर कई चुनौतियां मिलने की संभावना बन रही है। नए साल के साथ उनकी सेहत से जुडी परेशानी बड़ेगी। सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने के साथ कोरोना से भी अपना बचाव करना होगा।
2-मीन : नए साल 2022 के शुरू होने के साथ जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जनवरी से मार्च तक आपको भारी हानि के होने के आसार बन रहे है। व्यापार के क्षेत्र में भी ज्यादा मुनाफा नहीं होगा ऐसे में आपकी आर्थिक स्थित खराब हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा होने से आपके चिंता बढ़ेगी।
3- कर्क : साल 2022 में आपको शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ेगा और ऐसे में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ज्यादा उपलब्धि नहीं मिलेगी। नया घर बनाने का सपना भी पूरा नहीं होता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य से जुडी परेशानियां भी कम नहीं होगी।

4- कन्या : 2022 में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की बहुत ज्यादा जरूरत है नहीं तो आपको जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। नया साल व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी राहत देगा लेकिन नये निवेश से आपको बचना होगा। अगस्त का महीना आपके लिए सबसे ज्यादा हानिकारक हो सकता है।
5- धनु: इस वर्ष की शुरुआत ही आपको पैसों की समस्या से गुजरना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मानसिक चिंता और तनाव होगा। शादी के योग भी नहीं बन रहे है और परिवार के साथ रिस्ते बिगड़ने की नौबत आ सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर भीचिंता बढ़ेगी और जीवनसाथी का सहयोग नहीं मिलेगा।





