New Year 2022: नए साल से पहले इन चीजों को घर में लाने से बदल जाएगी किस्मत
नया साल आने में अब चंद दिन ही बचे है और सभी लोगों को नए साल से ढ़ेर सारी उम्मीद होती है। नए साल में लोग पैसों, सेहत, व्यापार और तरक्की की उम्मीद लगाते है जिससे उनका पूरा साल अच्छे से गुजरे। लेकिन कई लोगों को इस बात का पता नहीं होता है की नए साल से पहले वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऐसी चीजें लानी चाहिए जो आपकी किस्मत को बदल कर रख दें। जानिए नए साल में किन चीजों को घर में लाने से दूर होगी धन की कमी।
इन लोगों को जल्दी चपेट में ले सकता है Omicron! रखें ये सावधानियां
1 चांदी : नए साल से पहले अगर चांदी से बनी हुई वस्तु को घर लाने से मां की लक्ष्मी की कृपा होगी। चांदी को बहुत शुभ माना जाता है और किसी भी मंगल कार्य में चांदी की बनी हुई वस्तु का ही इस्तेमाल होता है।
2 कछुआ: घर या अपनी दुकान के लिए धातु का कछुआ लेकर आए और नए साल से पहले इनको जरूर खरीदें। कछुआ चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना ही शुभ माना जाता है। नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सुख समृद्धि लाने के लिए इसका घर में होना बहुत जरूरी है।

3 स्वास्तिक चित्र: घर में स्वास्तिक का चित्र होने से आपके घर में पैसों की कमी नहीं आएगी और परिवार के सभी कष्ट दूर होंगे। स्वास्तिक में मां लक्ष्मी और गणपति का वास होता हे और इसके होने से धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी खत्म होगी।
4 मोरपंख: मोरपंख का हिन्दु धर्म में बहुत महत्व है और इसके घर में होने से आपका घर हमेशा खुशियों से भरा रहता है। अगर आपके जीवन में कोई कष्ट आएगा तो वह मोरपंख को देखकर आपके पास नहीं आएगा।





