मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

नए साल में आपको कंगाल बना देगी घर में रखी ये चीजें, आज ही निकाले घर से

प्रकाशित: Dec 21, 2021 22:43रिपोर्ट: Navtej TV

नए साल की शुरूआत होने में बस चंद दिन बचे है और सभी लोग इसके जश्न की तैयारी में लगे है। सभी लोग नए साल में नए बदलाव की बात करते है और उनका नया साल कैसे अच्छा जाए उसको लेकर भी चर्चा करते हैं। लेकिन कई लोग नए साल के पहले छोटी सी गलती करते है और उसके कारण उनको पूरे सालभर परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम सभी लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास रखते है और अपने घर को भी उसी तरह बनाते है।

कई बार हम ऐसी चीजों को घर में रखते है जो हमारे लिए शुभ नहीं होती है उसके कारण हमें कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए साल के जश्न में लोग भुलवश घर में ऐसी तस्वीरें घर में लगा देते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा से आपके घर को भर देती है। अगर आप भी नया साल 2022 को अच्छा बनाने चाहते है तो कुछ ऐसे काम करने होंगे जो आपको कंगाल होने से बचा सकते है।


इन चीजों को करें बाहर

1- घर में कभी पानी में डुबते जहाज या युद्ध के रक्तरंजित तस्वीर नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इन तस्वीरों से बुरा प्रभाव पड़ता है।
2- अपने स्वागत कक्ष में भीख मांगते हुए या सूखे पेड़ की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
3- अपने बैडरूम में काले रंग की तस्वीर के साथ भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
4- ​मंदिर में कभी भी फटी हुई या टूटी हुई भगवान की फोटो नहीं रखनी चाहिए।
5- घर के मुख्य द्वार स्वास्तिक का चिन्ह हमेशा लगाना चाहिए और घर के बाहर टूटी चप्पल नहीं रखनी चाहिए।
6- नए साल से पहले घर में रखा कचरा या टूटी झाडू फेंद देनी चाहिए।
7- नए साल में आपके घर में टूटा हुआ कांच या कटे हुए बाल है तो उनको भी बाहर फेक देना चाहिए।