राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में आ सकती है बाढ़!
राजस्थान में इस साल मानसून जमकर मेहरबान हुआ है और इसके कारण पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। लेकिन एक बार मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले सप्ताल में भारी बारिश हो सकती है और कई जिलों में बाढ़ के हालात बन सकते है। अगले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा के गढ़ी में दर्ज की गई है।
तो चाचा-भतीजा ने BJP को इस तरह कर दिया चारों खाने चित!
अच्छी बारिश के चलते कई बांध भर चुके है जिसके कारण उनके गेट खोले जा रहे हैं और आने वाले दिनों में बारिश अच्छी हुई तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। पश्चिमी राजस्थान में भी इस बार अच्छी बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में राज्य के दक्षिणी जिलों झालावाड़, बारां व कोटा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी करने के साथ प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।





