मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान के कई जिलों में मंडराया 'तेल' का संकट! पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों भीड़

प्रकाशित: Jun 14, 2022 23:41रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान की जनता को इन दिनों किसी प्रकार की राहत नहीं मिल पा रही है क्योंकि कभी बिजली का संकट तो कभी पानी का संकट गहरा जाता है। लेकिन इन दिनों खबर आ रही है कि प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो सकती है।

फेकू Modi की नई चाल, डेढ़ साल में मिलेगी 10 लाख Jobs!

केंद्र सरकार ने जनता को राहत देने के लिए लिए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद तेल कंपनियों ने सप्लाई घटा दी। इसी वजह से राजस्थान में 3 हजार से ज्यादा पंप तेल के अभाव में सूखने की कगार पर जा खड़े हुए है। अगर 1 दिन में में सप्लाई नहीं हुई तो सैंकड़ों पंप बंद हो जाएंगे।

पंप संचालकों के दावों के अनुसार पिछले एक सप्ताल से प्रदेश के 6500 से ज्यादा पेट्रोल पंप पर तेल कंपनियां उनकी मांग के अनुसार सप्लाई नहीं दे पा रही है। इस कारणों हजारों की संख्या में पंप पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश के पेट्रोल पंप IOCL पर निर्भर है क्योंकि HPCL और BPCL ने सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी है।


डीजल और पेट्रोल की किल्लत के कारण जनता को बढ़ी परेशानी उठानी पड़ रही है और पंप पर वाहनों की भीड़ जमा हो गई है। अगर एक दो दिन में हालात नहीं सुधरे तो पेट्रोल पंप बंद करने पड़ सकते हैं।