मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

जल्द दुनिया में तबाही मचाएगा ओमिक्रॉन!

प्रकाशित: Dec 13, 2021 16:55रिपोर्ट: Navtej TV

अ​फ्रीका से शुरू हुआ कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट अब तक दुनिया भर के 60 से ज्यादा देशों में दस्तक दे चुका है। इस वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है और इसका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। भारत में भी अब तेजी से पांव पसारने लगा है और हर दिन इसके मरीजोंं की सख्या बढ़ती ही जा रही है।

रात में ओमिक्रॉन के मरीजों में दिखते है ये लक्षण, ऐसे करें पहचान

ओमिक्रॉन के नये वैरिएंट को लेकर कई शोधकार्ताओं ने दावा किया है इस पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो ब्रिटेन में आने वाले समय में 50 हजार से ज्यादा मौत होने का दावा किया गया है। इस वायरस का प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। डब्लूएचओ ने कहा है कि वैक्सीन की प्रभावशीलता से इस वायरस को रोका जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा इसका संक्रमण इतना तेज है कि यह जल्द ही डेल्टा वैरिएंट को पीछे छोड़ देगा। ओमिक्रॉन के कारण भारत में सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में देखा गया है। ओमिक्रॉन वैरिएंट जल्द ही दुनिया के लिए खतरा बन सकता है और इसको लेकर सभी देशों ने सतर्कता बरतनी कर दी है।


भारत में अभी तक इस वायरस के कारण किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई और यह सबसे बड़ी राहत की खबर है। भारत में वैक्सीन का कार्यक्रम बहुत तेजी से चलाया जा रहा है और इस वजह से इसका खतरा भारत में कम होगा। लेकिन इसके बाद भी लोगों को इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।