मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

ओमिक्रॉन की चपेट में आने से बचाएंगी ये 5 चीजें, जल्द करें इनका उपयोग

प्रकाशित: Dec 24, 2021 18:40रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा इस बार सर्दी के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है और इसी वजह से लोगों को इसका ज्यादा डर लग रहा है। सर्दी के मौसम में वैसे भी ज्यादा बीमार होने का खतरा रहता है और इस बार तो कोरोना के कारण खतरा ज्यादा बढ़ गया है। तेजी से बढ़ता ओमिक्रॉन का खतरा तीसरी लहर की आशंका को जन्म दे रहा है। सर्दी के मौसम में सर्दी-खांसी और ओमिक्रॉन से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी शक्ति ज्यादा रखने की जरूरत होती है। आपका इम्यून सिस्टम मजबूत आपके खानपान पर निभर करता है। अगर आपको ओमिक्रॉन के खतरे से बचना है तो कुछ चीजों का सेवन करना होगा।

विटामिन C - विटामिन सी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत कारगर है। सदी्र के मौसम में संतरा, आंवला, बेरी जैसे खट्टे फलों का सेवन करना जरूरी है। इनके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और ओमिक्रॉन का खतरा कम होगा।

जनवरी में ओमिक्रॉन की तीसरी लहर से बच्चों पर बरपेगा कहर!

पालक- सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां बहुत ज्यादा सेवन की जाती है लेकिन इसके सेवन से आप ओमिक्रॉन जैसे वायरस के खतरे से भी अपना बचाव करते है। इसमें विटामिन C के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। पालक का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते है।

दही- दही ​का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बहुत ही ज्यादा मजबूत बनता है। दही में विटामिन D पाया जाता है जो आपको कई बीमारियों से बचाकर रखता है। दही में आप जीरा ​भी मिला सकते है।

हल्दी- हल्दी का सेवन आप दूध के साथ काढ़ा बनाने में कर सकते है। हल्दी में इतने गुण होते है कि ओमिक्रॉन जैसी बीमारी का खतरा भी इसके आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगा। इसका सेवन करने से आपके शरीर को गर्मी मिलती है और इम्यूनिटी सिस्टम अच्छा होता है।


पपीता- पपीते के पते हो या पपीता दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। पपीते में विटामिन C होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके सेवन से पेट दर्द की समस्या भी दूर होती है पेट साफ रहता है।