मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

इन लोगों को जल्दी चपेट में ले सकता है Omicron! रखें ये सावधानियां

प्रकाशित: Dec 28, 2021 18:12रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया के साथ भारत में भी दिनों—दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस का प्रभाव बहुत ही ज्यादा होने की बात सामने आ रही है और कई लोग तो इसे कोरोनी की तीसरी लहर भी बता रहे हैं। ओमीक्रॉन के मरीजों पर अध्ययन से इस बात का खुलासा हुआ है इसके लक्षण सामान्य होते है जो जल्दी से पहचान में नहीं आते हैं। अगर आपको खासी, जुकाम, जोड़ों में दर्द और कमज़ोर इम्यूनिटी ही इसके लक्षण माने जा रहे है। कई लोग तो इन लक्षणों को सामान्य मानकर घर पर ही अपना इलाज करने का प्रयास करते है लेकिन इन लक्षणों के होने पर अब लापरवाही नहीं करे और बिना देरी की डॉक्टर से मिले।

कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी पर गिरा पार्टी का झंडा, देखें वीडियो

सर्दी-जुकाम- सर्दी के मौसम में कई लोगों को सर्दी-जुकाम या खांसी जैसे सामान्य लक्षण होते है लेकिन इस बार इन लक्षणों को ओमिक्रॉन के लक्षण भी बताये जा रहे है। यह लक्षण पहले तो सामान्य होते है लेकिन थोड़े समय बाद यह जानलेवा साबित हो जाते हैं।

पेट दर्द- कई लोगों को पेट दर्द की समस्या को भी सामान्य मान लेते है लेकिन कई बार इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण पेट से जुड़ी परेशानी होनी शुरू हो जाती है। इसके कारण ओमिक्रॉन का आपके शरीर में आसानी से प्रवेश कर जाता है।


थकान - ओमिक्रॉन हो या कोरोना दोनों में एक बात की समानता यह है कि इसके होने के कारण इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। अगर आप इम्यूनिटी सिस्टम को सही नहीं रख पाते है तो आपको ओमिक्रॉन से कोई नहीं बचा सकता।

इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके-

* ताजे फल व हरी सब्जियां खाएं।
* एक्ससरसाइज या योज करें।
* सही नींद लें।
* तनाव से मुक्त रहे।
* बीमार व्यक्तियों से दूरी बनाएं
* मास्क और हैंड सैनिंटाइजर का इस्तेमाल करना नहीं भुलें।