मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

ओमिक्रॉन के संकेत हो सकते है ये लक्षण, नहीं करें अनदेखी

प्रकाशित: Jan 05, 2022 18:27रिपोर्ट: Navtej TV

सर्दी के मौसम में ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है और कई लोग इसको अभी हल्के में ले रहे है जो उनकी बड़ी लापरवाही है। ओमिक्रॉन के मरीजों के लक्षण को लेकर अभी तक कोई ऐसा विशेष लक्षण सामने नहीं आया है जो इसकी पहचान को आसान बना दें। ओमिक्रॉन व कोरोना के लक्षण एक जैसे ही बताये जा रहे हैं। अगर आपको गले में खराश,खांसी-जुकाम,बदन दर्द और कमजोरी ओमिक्रॉन के सामान्य लक्षण हो सकते हैं।

कोरोना की दवा नहीं है काढ़ा, ज्यादा सेवन से होगा नुकसान

सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने का खतरा ज्यादा होता है और इसी वजह से कोरोना बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों को एक्सपर्ट्स ने हल्के में नहीं लेने की सलाह दी है क्योंकि यह ओमिक्रॉन का लक्षण हो सकता है। नाक बहने का कारण सर्दी लगना माना जाता है लेकिन कोरोना काल में ऐसे लक्षणों को हल्के में लेने की भूल नहीं करें।

कई लोगों को लगता है कि सर्दी में नाक बहना,छींक आना, गले में खराश और शरीर में दर्द होने वाले मरीजों के मामले सबसे अधिक दर्ज किए जा रहे हैं और इन्हीं लोगों में ओमिक्रॉन के लक्षण ज्यादा मिल रहे हैं। अगर आप या आपके परिवर के किसी भी सदस्य में ऐसे लक्षण दिखाई देते है तो आप बिना देरी किए हुए अपना टेस्ट जरूर करवा लें।


सर्दी के मौसम में भी आपको पसीना आता है तो यह भी ओमिक्रॉन का लक्षण ही माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड 19 ओमिक्रॉन और डेल्टा के लक्षणों में समानता है। आपको इस बार किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी होगी क्योंकि इस बार कोरोना ज्यादा जानलेवा बताया जा रहा है।