ओमिक्रॉन के इस एक लक्षण से होती है मरीज की पहचान, आप में दिखें तो हो जाएं सावधान
ओमिक्रॉन के मरीजों के मिलने का सिलसिला दिनों—दिन बढ़ता ही जा रहा है और कई देशों ने तो इसकी भयंकर लहर को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर दी है। अगर बात करें भारत की तो देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गयी है। इस वायरस को लेकर भारत में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है यह थोड़ी राहत की खबर है। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ये वैरिएंट अब तक 80 से ज्यादा देशों में फैल चुका है और इस वैरिएंट की रफ्तार बहुत ज्यादा है।
शरीर के इन अंगों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है कोरोना, ऐसे करें बचाव
भारत के मुकाबले ब्रिटेन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस मिले हैं तो वहीं अमेरिका में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अमेरिका ने इस बात की चेतावनी जारी कर दी है कि यह सर्दी बहुत ही खौफनाक मंजर से खत्म होगी। लेकि आपको ओमिक्रॉन की तेज रफ्तार को देखते हुए इसके लक्षणों की जानकारी होना जरूरी है ताकि आप इस वायरस की पहचान कर सके और समय पर उपचार लें सके।

दुनिया के सभी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ओमिक्रॉन का सबसे आम लक्षण कोरोना से ज्यादा संक्रामक लेकिन कम गंभीर है। इसके सामान्य लक्षण में मरीज को गले में खराश और बदन दर्द होता है। नाक बंद होना, मांसपेशियों में दर्द सामान्य बीमार होने पर भी होते है तो आसानी से इसकी पहचान नहीं हो पाती है। इसका खतरा उन लोगों को ज्यादा है जो अभी तक वैक्सीन की डोज से सुरक्षित नहीं हो सके है। इससे बचने के लिए आपको अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रखना होगा क्योंकि यह आपको सभी प्रकार के वायरस से बचाकर रखता है।





