9 फरवरी को नहीं खेला जाएगा जयपुर में वनडे मैच, इस कारण मैच किया कैंसिल
भारत-वेस्टइंडीज के बीच जयपुर में 9 फरवरी को होने वाला का वनडे मैच कैंसिल कर दिया गया है। इस मैच को लेकर जयपुर वासियों में बढ़ा उत्साह देखने को मिल रहा था लेकिन कोरोना के कारण मैच हाथ से निकली गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को लगभग 7 साल बाद वनडे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने का मौका मिला था लेकिन कोरोना के कारण ऐसा हुआ है। जयपुर में खेले जाने वाल मैच अब अहमदाबाद में होगा।
दुल्हन को दुल्हे ने मारा थप्पड़, गुस्साई दुल्हन ने Cousin से ही कर ली शादी, देखें Video
BCCI ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज के मुकाबले सिर्फ दो शहरों में कराने का फैसला लिया है। इस सीरीज में 3 वनडे और 3 टी-20 मैच अहमदाबाद और कोलकाता में कराने का फैसला किया है। जबकि इससे पहले ये मुकाबले जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कटक, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाने थे।
बेटे की मौत के बाद सास ने बहु के साथ ऐसा क्या किया कि हो रही है चर्चा, देखें Video
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने 9 फरवरी को होने वाले मैच की तैयारियां शुरू कर दी थी लेकिन अब मैच की मेजबानी नहीं मिलने से निराशा हुई है। इससे पहले जयपुर में साल 2013 में इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया था। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोलकाता से तो सचिव जय शाह अहमदाबाद से हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 6 फरवरी, दूसरा 9 फरवरी और तीसरा 11 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। पहला टी-20 16 फरवरी, दूसरा 18 फरवरी और तीसरा 20 फरवरी को कोलकाता में खेले जाएंगे। कोरोना का खतरा अगर ऐसे बढ़ता रहा तो मैच बिना दर्शकों के ही हो सकता है। टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका का दौरा बहुत ही खराब रहा है और टेस्ट और वनडे में शर्मनाक हार के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।





