मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

चेतावनी! बूस्टर डोज लगाने के नाम पर शुरू हुआ ठगी का खेल, खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट!

प्रकाशित: Jan 11, 2022 19:52रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना का खतरा बढ़ने के साथ लोगों की परेशानीयों को देखते हुए सरकार और कई लोग उनकी मदद करने में जूटे है तो कई लोग इस दौर में अपना फायदा करने में पीछे नहीं है। जहां लोगों के पास काम नहीं है तो वे मेहनत करने की सोच रहे है तो कई लोग ऑनलाइन के सहायत से लोगों को चूना लगा रहे हैं। हाल ही में कई लोगों ने बताया कि उनके पास बूस्टर डोज लगाने के संदेश आ रहे है और उसके कुछ मिनटों के बाद उनके बैंक खाते से पैसे निकलने का संदेश आता है। अगर आपको इन साइबर ठंगों से अपने आप बचाना है तो आपको कुछ सावंधानियां बरतनी होगी।

संबंध बनाने के लिए होती थी पत्नियों की अदला-बदली रैकेट का खुलासा!,देखें Video

इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से ठगी भी ऑनलाइन होनी ज्यादा हो चुकी है और ऑनलाइन ठगी करने के लिए नए-नए तरीके से लोगों के बैंक खाते साफ कर र​हे हैं। मुंबई पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सर्तक रहने के सलाह देते हुए कहा कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ने के साथ वैक्सीन बूस्टर डोज के नाम स्कैम का खेल शुरू हो गया है।

सीनियर सिटीजन को निशाना बनाया जा रहा है और उनको वैक्सीन लगाने का झांसा दे कर आधार नंबर, नाम, ऐज, एड्रेस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर उनके बैंक खाते से पैसे निकाल रहे हैं। अगर आपके परिवार के किसी सदस्य के पास ऐसी जानकारी के लिए फोन आता है या मैसेज आता है तो आप ​इसकी जानकारी पुलिस को दें ताकि आप इनके खतरे से बच सके और दूसरों को बचा सके।


वैक्सीनेशन डेट को लेकर आपको तीसरी या बूस्टर डोज लगाने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजते हैं जिसे बताते ही आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है और आप सोचते है कि ऐसे कैसे हुआ। तो आप ऐसी गलती नहीं करें ओटीपी किसी भी चीज को आपको यह जानकारी किसी को नहीं बतानी है। अगर को डोज लगानी है तो आपको किसी चीज की जरूरत नहीं है आप सीधे अस्पताल जाकर इसे लगवा सकते हैं।