मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

सर्दी के मौसम में संतरे के सेवन से दूर होगी ये बीमारियां

प्रकाशित: Nov 27, 2021 15:45रिपोर्ट: Navtej TV
सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और कई लोग इस मौसम में अपने आप को बीमार होने से बचने के लिये कई प्रकार के उपाय करते हैं। लेकिन इसके बाद भी वह किसी ना किसी बीमारी के चपेट में आ ही जाते हैं और इसके कारण उनका पैसा भी खर्च हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाने के साथ आपको स्वस्थ रखेगा। संतरे का फल सर्दी के मौसम में बहुत ज्यादा बाजार में बिकता है और इस फल को कई लोग खाने से बचते हैं। संतरे में विटामिन C और फाइबबर भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

वजन कम करने में फायदेमंद- संतरा एक ऐसा फल है जिसमें बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने का काम करता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति भी अच्छी रहती है और फाइबर अधिक मात्रा में होने के कारण आप ओवरइटिंग की समस्या से भी बच सकते हैं। किडनी स्टोन में कारगर- कई लोगों पथरी के समस्या होती है और इसके लिए वह कई प्रकार की दवाईयां लेते है और इसके बाद भी उनको इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिल पाता है। अगर आप संतरे का सेवन करते है तो आपको किडनी स्टोन की समस्या नहीं होगी। छोटी पथरी वाले मरीजों को एक गिलास संतरे का जूस पीना चाहिए और ऐसा करने से स्टोन का सफाया होता है।
खांसी रोकने में लाभदायक- सर्दी के मौसम में खांसी होना आम बात होती लेकिन इसके कारण कई लोग बहुत ज्यादा परेशान रहते है। संतरे में विटामिन C होता है जो आपको सर्दी-जुकाम से बचाने के साथ आपके कफ को जमा नहीं होने देता है। इसके सेवन से आपको गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।