एक ही मंच से पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने एक-दूसरे पर कसे सियासी तंज
आज नाथद्वारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता को 5000 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी हैं। पीएम मोदी ने राजस्थान से वोटरों को साधने का पूरा प्रयास किया। इस दौरान पीएम मोदी और सीएम अशोक गहलोत ने एक ही मंच से एक-दूसरे पर सियासी तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गहलोत ने प्रधानमंत्री से रुके विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए कहा।
एक दिन के राजस्थान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन के बाद रेलवे लाइन सहित पांच हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। पीएम आठ महीने में पांचवीं बार राजस्थान दौरे पर आ चुके है और इसको चुनावों से जोड़ देखा जा रहा है। सीएम गहलोत ने भाषण देना शुरू किया तो जनता ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए और शांत करने के लिए प्रधानमंत्री ने हाथ से इशारा भी किया। मोदी और गहलोत आपस में चर्चा करते दिखे लेकिन अपने भाषण में दोनों ने जमकर हमला बोला।
Uttar Pradesh: डिप्टी सीएम ने बजरंगबली के नाम पर बैन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में कुछ लोग नकरात्मकता से भरे हुए हैं और वह कुछ भी अच्छा होता नहीं देखना चाहते है। वह हर बात का विरोध करते है उन्होंने इतने साल केवल वोट की राजनीति करी है। लेकिन अब जनता उनको पहचान चुकी है। पीएम के भाषण का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा पहले हम गुजरात से पीछे थे लेकिन अब हम उससे आगे निकल चूके है। CM ने राइट टु सोशल सिक्योरिटी और राइट टु हेल्थ एक्ट बनाने पर भी बयान दिया।





