मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

31 मई को अजमेर आएंगे पीएम मोदी, नौ साल पूरे होने पर देंगे बड़ी सौगात

प्रकाशित: May 23, 2023 11:02रिपोर्ट: Navtej TV

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को राजस्थान दौर पर रहेंगे और इस दौरान वह अजमेर में अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बात की जानकारी अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने दी। मोदी की सभा कायड़ विश्राम स्थल पर होगा जहां से वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rajasthan News: कोटखावदा दुर्घटना मामले में 24 घंटे बाद भी F.I.R दर्ज नहीं

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है​ कि सरकार के नौ साल पूरे होने पर मोदी राजस्थान की जनता को कई सौगातें भी दे सकते हैं। 31 मई को अजमेर आने की जानकारी है लेकिन पूरे कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

पीएम मोदी ने इससे पहले नाथद्वारा का दौरा किया था और वहां कई बड़े ऐलान किए थे। लेकिन चुनावों से पहले मोदी के इस दौरे को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है कि अब राजस्थान की याद कैसे आ रही है। हालाकि पीएम मोदी समय—समय पर राजस्थान का दौरा करते रहते है और अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हैं।