मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

यात्रियों को मिली बड़ी राहत बाड़मेर-जोधपुर रूट पर सुपरफास्ट बस सेवा शुरू

प्रकाशित: Jun 07, 2026 18:30रिपोर्ट: Navtej TV

बाड़मेर और जोधपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए सफर करना अब आसान होने वाला है.. आपको बता दे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बाड़मेर आगार ने इस महत्वपूर्ण रूट पर नई नॉन-स्टॉप सुपरफास्ट बस सेवा शुरु की है। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी इस नई सेवा का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को कम समय में सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। वही लंबे समय से इस रूट पर तेज और सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रशासन ने यह अहम कदम उठाया है।

नई सुपरफास्ट बस सेवा बाड़मेर से जोधपुर के बीच की लगभग 214 किलोमीटर की दूरी को मात्र 3 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। हालाँकि यह समय सामान्य बस सेवाओं की तुलना में काफी कम है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है... इस बस सेवा को पूरी तरह एक्सप्रेस पैटर्न पर संचालित किया जाएगा, जिसमें बीच रास्ते में केवल तीन निर्धारित स्टॉप—कवास, बायतु और पचपदरा—पर ही ठहराव होगा। इन सीमित स्टॉप्स की वजह से यात्रा में अनावश्यक देरी नहीं होगी और बस सीधे और तेज गति से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएगी।

रोडवेज प्रशासन ने इस सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए दोनों दिशाओं में प्रतिदिन 3-3 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है, ताकि सुबह, दिन और शाम के समय यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार बस उपलब्ध कराई जा सके... इससे दैनिक यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा, जो रोजाना इस रूट पर आते - जाते रहते हैं।

इस नई सेवा से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि यात्रियों को एक बेहतर और सुविधाजनक परिवहन विकल्प भी मिलने की संभावना है बाड़मेर और जोधपुर के बीच बढ़ते आवागमन को देखते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला माना जा रहा है। इस बस सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा, नौकरी और सामाजिक संबंधों को भी नई गति और मजबूती मिलेगी।

वही रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस आधुनिक और सुपरफास्ट बस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समयबद्ध, सुरक्षित तथा आरामदायक यात्रा का अनुभव करें। विभाग का कहना है कि आगे चलकर यात्रियों की मांग और फीडबैक के आधार पर इस तरह की और भी नई सेवाएं शुरू की जा सकती हैं, ताकि राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक मजबूती मिले और यात्रियों का सफर आसान हो..