मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, जानें नुकसान

प्रकाशित: Dec 10, 2021 16:44रिपोर्ट: Navtej TV

आंवले का सेवन हमारी सेहत के लिये बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है। सर्दी के मौसम में आंवले का सेवन करना ओर भी गुणकारी मान जाता है लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से दुर रहने की जरूरत होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आंवला सभी को लाभ नहीं पहुंचाता है और कुछ लोगों के लिये यह साइड इफेक्ट भी करता है। आइए जानते हैं आंवला के इस्तेमाल से किन लोगों को बचना होगा।

एसिडिटी - कई लोगों गैस की समस्या होती है और इसके कारण वह बहुत ज्यादा परेशान रहते है लेकिन कई बार वह आंवले का सेवन करते हैं। इसमें विटामिन C से भरपूर मात्रा में होता है जो ज्यादा एसिडिटी वालों लोगों के लिये परेशानी बन सकता है। इसके सेवन से उनको पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।


डायबिटीज- डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को भी आंवले का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। अगर आपको ब्लड शुगर का स्तर कम तो आपको इस परहेज करें तो अच्छा होगा।


गर्भवती- प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा आंवला नहीं खाना चाहिए अगर आपको इसका सेवन करना है तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

​​​​​​​

यूरिन— आंवले में विटामिन सी ज्यादा होता और इसका ज्यादा सेवन से आपके मूत्र नहीं में जलन हो सकती है। इसके सेवन से आपको पेशाब करने में परेशानी आएगी।