मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

फुलेरा दूज के दिन दूर होगी विवाह और वैवाहिक जीवन में आ रही बाधा, करें ये गुप्त उपाय

प्रकाशित: Mar 03, 2022 19:06रिपोर्ट: Navtej TV

4 मार्च को फूलेरा दूज का पर्व है और इस दिन को शुभ काम के लिए बहुत अच्दा दिन माना जाता है। इस दिन को सच्चे प्रेम के प्रतीक राधा और कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त के रूप में माना जाता है और इसका अर्थ यह है कि आपको शुभ कार्य को करने के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी बाधा हो या विवाह में किसी प्रकार की समस्या तो आप इस दिन कुछ खास उपाय करके इसको हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।

नहीं मिले Aryan Khan के ड्रग्स रैकेट में शामिल होने के सबूत

यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की अड़चन हो रही है तो आप फूलेरा दूज के दिन अपने जीवनसा​थी के साथ किसी मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण एवं राधाजी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आप दोनों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा और अन्य परेशानी दूर होगी।

फूलेरा दूज के दिन ​श्रीकृष्ण और राधाजी को हरे रंग से बनी चीजों को चढ़ाने से आपकी जिंदगी भी हरी भरी हो जाती है। लव लाइफ की समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।


विवाह होने में देरी होने पर आप फूलेरा दूज के दिन राधाकृष्ण की पूजा करने के ​बाद जल्द शादी होने की प्रार्थना करेंगे और व्रत करना नहीं भूले।

प्रेम विवाह करने वाल जोड़ों को फूलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी के सामने विवाह करने का प्रस्ताव रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी प्रेम विवाह में आने वाली हर बाधा को श्रीकृष्ण दूर करेंगे।