अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे सीएम गहलोत बोले, सीएम पद नहीं छोड़ने का किया इशारा
राष्ट्रिय कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव इन दिनों दिल्ली से ज्यादा राजस्थान में हलचल पैदा कर रहा है। क्योंकि इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सीएम गहलोत का नाम तय किया गया है लेकिन सीएम गहलोत अभी भी राहुल गंाधी को अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे है। लेकिन पहली बार उन्होंने कहा है कि उनके लिए पार्टी पहले है और जो गांधी परिवार कहेगा उसे वह स्वीकार करेंगे।
महिलाओं की Delivery कराएंगे Ayushmann Khurrana, गुप्त रोगों की समस्या करेंगे दूर
इसके साथ सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि वह अध्यक्ष बन जाएंगे लेकिन राजस्थान छोड़कर नहीं जाएंगे। इसी को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने के संकेत दे दिए हैं। गहलोत ने बैठक में कहा कि मैं आखिरी बार राहुल गांधी को मनाने का प्रयास करूंगा।
कई विधायकों ने सीएम गहलोत से कहा कि आपको यहीं पर रहना है। इस पर गहलोत ने कहा कि मैं कुछ भी बन जाऊं, लेकिन आपसे दूर नहीं रहूंगा और राजस्थान की सेवा करूंगा। गहलोत आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसीसी मेंबर्स की बैठक में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास करवाया था। सीएम गहलोत ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह सीएम पद के साथ अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। लेकिन कांग्रेस में एक समय दो पद पर रहने का नियम नहीं है तो ऐसे में पायलट का सीएम बनना तय है। लेकिन गहलोत ने अभी तक पायलट को सीएम बनने की राह आसान नहीं होने दे रहे है।





