बड़े दलित नेता के तौर पर उभर रहे है अर्जुन मेघवाल
Rajasthan में भाजपा में आने वाले समय में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बड़ी भूमिका में दिखाई देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानगढ़ सभा के दौरान भाजपा उन्हें प्रदेश में बड़े चेहरे के तौर पर प्रोजक्ट कर सकता है। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से भाजपा के भीतर चल रही गतिविधियों से ऐसे संकेत मिल रहे हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले दलित नेता को बड़ा चेहरा बनाकर दलित मतदाताओं को अपने पक्ष में कर सकती हैं।
यमुना के प्रदूषण पर BJP ने किया केजरीवाल सरकार पर कटाक्ष

जालौर में दलित छात्र की पिटाई से मौत और हाल ही में आईएएस ट्रांसफर्स लिस्ट में दलित वर्ग से आने वाले अधिकारियों के ट्रांसफर्स से दलित समुदाय में नाराजगी है। भाजपा इसे भुनाते हुए दलित मतदाताओं को साध सकती है। राजनीति के जानकारों की माने तो पार्टी अर्जुन मेघवाल को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष या मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट कर सकती है। अर्जुन मेघवाल पीएम मोदी और शाह के शुरू से करीबी नेता माने जाते हैं। राजस्थान की राजनीति में पिछले कुछ दिनों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिस तरह मेघवाल को तरजीह दी गई है। राजनीतिक समीक्षक प्रदेश के और नेताओं के बजाय मेघवाल के बढ़ते कद को प्रदेश के राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि पार्टी आने वाले समय में मेघवाल को प्रदेश में बड़ी भूमिका में लाएगी।





