जयपुर ग्रेटर मेयर पद के लिए नामांकन के लिए आज आखिरा दिन
जयपुर नगर निगम ग्रेटर में मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने मेयर प्रत्याशी के लिए देर रात तक मंथन किया। सूत्रों की माने तो सुखप्रीत बंसल का नाम बीजेपी की तरफ से लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अभी पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। इधर देर रात तक कांग्रेस ने मंथन किया और एक-दो नामों पर भी चर्चा हुई, लेकिन अभी अंतिम उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। कांग्रेस आज घड़ी और प्रतीक्षा की स्थिति में होगी। वह भाजपा प्रत्याशी को देखकर ही अपना उम्मीदवार उतारेंगी।
Umesh Mishra बने Rajasthan के नए DGP, M. L. लाठर हुए सेवानिवृत्त

इधर कांग्रेस ने देर शाम तक दो अलग-अलग बैठकें कीं। इसमें सभी ने ममता यादव और हेमा सिंघानिया के नाम पर चर्चा कर एकमत से सहमति जताई है। बीती देर शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई पार्षद दल की बैठक से पहले विधायकों और विधायक उम्मीदवारों की बैठक हुई। इसमें लालचंद कटारिया, प्रतापसिंह खाचरियावास, अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज और सीताराम अग्रवाल ने भाग लिया। उन्होंने पार्षदों की राय पर नाम फाइनल करने की भी बात कही।





