मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

पीके ने ​नीतीश कुमार को दी ये बड़ी नसीहत, पीएम बनाने के चक्कर में बन जाएंगे चंद्रबाबू

प्रकाशित: Apr 25, 2023 16:35रिपोर्ट: Navtej TV

राजनीति के चाणक्य प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में अपने नई पारी का आगाज करने में लगे हुए है और जन सुराज पदयात्रा को लेकर पूरे बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। तेजस्वी अगर लालू यादव के बेटे न होते तो उनकी काबिलियत से तो पूरे देश में कई भी नौकरी नहीं मिलती।

इसके बाद उन्होंने कहा जिनका अपना ठिकाना नहीं वह लोग देश का पीएम बनाने की बात कह रहे है। क्योंकि बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार आए दिल्ली जाकर विपक्षी नेताओं से मिल रहे है और बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का दावा कर रहे है। इस बात को पीके ने कहा कि उनका हाल पीएम बनाने के चक्कर में चंद्रबाबू नायडू जैसा नहीं हो जाए।

पीके ने कहा बीजेपी हमेशा से बिहार में पिछलग्गू की तरह रही है। बीजेपी ने नीतीश के साथ मिलकर जनता को लूटवा दिया। बिहार में जंगलराज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और जनता RJD की जगह मजबूरी में BJP को वोट दे रही है।

राहत शिविर Camp में Congress विधायक ने बरसाए अंगारे

बिहार के लोग जाति के नाम पर वोट करते है क्योंकि नेताओं ने कभी विकास के नाम पर वोट मांगा ही नहीं। चुनावों विकास के जगह भारत-पाकिस्तान की बात होती है और जनता उनके चक्कर में वोट देती है। लेकिन इस बार बिहार में बदलाव आएगा क्योंकि यहां के नेताओं को दिल्ली ज्यादा पसंद आ रही है और हर दिन दिल्ली का दौरा करते है।