मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

PCC में आमजन के लिए मंत्री दरबार लगाने की तैयारी शुरू

प्रकाशित: Nov 25, 2021 12:54रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने एक बार फिर आमजन को राहत देने के लिए मंत्री दरबार लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली दौरे के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान प्रभारी अजय माकन के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को फिर से शुरू करने पर चर्चा हुई है।

डोटासरा संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय हो गये है क्योंकि उनको इस बात की जिम्मेदारी दी गयी है कि वह सत्ता और संगठन में तालमेल बनाकर रखें। डोटासरा खुद पीसीसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फरियाद सुनने के साथ ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण करवाने के लिए मंत्री दरबार लगाएगे।
आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने काम के लिए भटकना नहीं पड़े और समय पर काम का निस्तारण कांग्रेस मुख्यालय से हो जाएं। राजस्थान में 2 साल बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है इस बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस मुख्यालय पर एक सप्ताह में 5 दिन मंत्री दरबार लग सकता है।
डोटासरा जल्द ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक करके मंत्री दरबार शुरू करवाने पर चर्चा करेंगे। पीसीसी में जनसुनवाई प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट के समय मेें मंत्री दरबार शुरू किया गया था जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक अलग-अलग विभागों के मंत्री आमजन की जनसुनवाई करते थे। इस दरबार में कई लोगों को फायदा भी मिल रहा था और इस बात को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से मंत्री दरबार लगाया जाएगा।
कांग्रेस इस बार राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की परम्परा को तोड़ कर फिर से सरकार बनाने की तैयारी में लग गयी है। सरकार को इस बात का पता है कि अगर जनता को काम नहीं हुआ तो जनता उन्हें सत्ता से बाहर करने में ज्यादा सोच विचार नहीं करेगी।