मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

REET पर बीजेपी का सड़कों पर संग्राम, विधानसभा में सीएम गहलोत ने की डोटासरा की तारीफ

प्रकाशित: Feb 15, 2022 22:17रिपोर्ट: Navtej TV

रीट पेपर लीक प्रकरण मामले में भाजपा लगातार सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर सदन में जबरदस्त विरोध करने के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के पक्ष में कांग्रेस नहीं दिख रही है और वह बार—बार एसओजी की जांच पर विश्वास कर रही है। लेकिन इसके बाद भी बीजेपी इस धांधली की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ इस तार जुड़े होने की बात कह रही है।

REET Paper लीक मामले में CBI जाँच की मांग को लेकर BJP का विधानसभा घेराव

विधानसभा घेराव में प्रदेश भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा सहित कई दिग्गज नेता प्रदर्शन में मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास में कई स्थानों पर पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों से तितर-बितर करने का प्रयास किया।

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी बिना वजह इस मामले को तूल दे रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि इस समय देश में हिंसा माहौल बना हुआ है और संविधान खतरे में है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि 3 साल बाद भी प्रदेश में सरकार के खिलाफ कोई विरोधी लहर नहीं है। देश में महंगाई, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है लेकिन बीजेपी इसका जवाब नहीं दे रही है।


रीट का मामला इतना बड़ा नहीं है क्योंकि बीजेपी शासित राज्यों में भी पेपर लीक हुए है लेकिन वहां सीबीआई जांच की मांग नहीं हो रही है। विपक्ष रोजगार के नाम पर राजनीति कर रहा है। सीएम गहलोत ने गोविंद सिंह डोटासरा की तारीफ करते हुए कहा कि इनके काल में अंग्रेजी स्कूल खोले गए जो बहुत ही अच्छा काम था।