रीट पर शुरू पोस्टर वार, रिश्तेदारों ने खोली सोहनी की पोल, किरोड़ी करेंगे बड़ा धमाका
रीट पेपर लीक का मामला अब बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन गया है तो कांग्रेस भी इस बार आर पार की लड़ाई के मुंड में दिख रही है। रीट पेपर में एसओजी ने कई लोगों को अपनी रडार में लिया है लेकिन इसके तार कांग्रेस से जुड़े होने का दावा करके बीजेपी ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है। बीजेपी के कार्यकताओं ने पहले डोटासरा के सरकारी आवास पर लिखा नाथी का बाड़ा तो अब राज्य मंत्री सुभाष गर्ग को निशाना बना रहाी है।
भाजपा युवा मोर्चा ने भरतपुर में गर्ग के घर आस-पास और शहर में रीट पेपर मिलने को लेकर कई होर्डिंग लगाए है। इन पोस्टरों में लिखा है रीट के पेपर उचित दरों पर उपलब्ध है और संपर्क करें राजीव गांधी स्टडी सर्किल। इस बात की जानकारी नगर निगम को मिलते ही उन्होनें इसे हटा दिया। इस घटना के पीछे बीजेपी जिलाध्यक्ष का नाम आ रहा है।
BJP ने तोड़ दिया नेताओं के बेटे-बेटियों का सपना,देखें VIDEO
REET पेपर लीक मामले में भजनलाल ने अपनी भतीजी सोहनी देवी को पेपर दिया लेकिन वह इस बात को राज नहीं रख सकी। उसने पेपर मिलने की जानकारी खुशी रिश्तेदारों को बता दी तो इस बात से रिश्तेदार नाराज हो गए और इस राज को खोल दिया। पेपर लीक का सबसे बड़ा सेंटर बाड़मेर और जालोर को माना जा रहा है।
एसओजी अभी भी बाड़मेर में छापेमारी कर रही है और जिन के पास पेपर पहुंचा है उनको अपनी लिस्ट में जोड़ रही है। रीट का मामला अभी शांत नहीं होगा क्योंकि संसद के बाद यह मामला विधानसभा में भी गुंजेगा और विपक्ष पूरी तैयार के साथ तैयार है।

पेपर लीक के मास्टमाइंड़ रामकृपाल ने कई लोगों को रुपए दिए थे, जिनसे एसओजी ने एक करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद कर ली है। इस भर्ती को लेकर किरोड़ी लाल मीणा बड़ा खुलासा करने की बात कह रहे हैं और अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर सरकार की परेशानी बढ़ेगी कि एसओजी से जल्दी किरोड़ी लाल की जांच चल रही है।





