संसद में गूंजेगी रीट की आवाज, लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य लगा दांव पर
रीट परीक्षा पेपर लीक और नकल प्रकरण को लेकर राजस्थान में जबरदस्त राजनीति हो रही है। इस भर्ती में धांधली करने वालों पर अशोक गहलोत ने कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी वजह से पेपर लीक करने के आरोपी रामकृपाल मीणा की अवैध इमारत को धवस्त कर दिया गया। लेकिन बीजेपी अभी भी इस मामले को लेकर सरकार की कार्यवाही से खुश नहीं और सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रही है।
Jodphur की Model Suicide | Rajasthan Minister Ramlal Jat को Honeytrap में फंसाने की थी साजिश
इस भर्ती को लेकर अब जल्द ही संसद में इसको लेकर बहस हो सकती है और इस मामले में कांग्रेस की गहलोत सरकार पर सवाल खड़े हो सकते हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया है कि REET पेपर लीक मामले का तार राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़ा है और इसी वजह से कांग्रेस इसकी जांच सीबीआई से नहीं करवा रही है। एसओजी ने माना है कि पेपर बहुत बड़े स्तर पर आउट हुआ है और इसी वजह से बीजेपी इस मुद्दे पर आक्रामक हो गई है।
REET News Today | BJP का CM आवास पर घेराव Live Report Jaipur, VIDEO
इस मामले को लेकर जमकर राजनीति हो रही है और आने वाले दिनों में रीट को लेकर बीजेपी बड़े प्रदर्शन कर रही है। वहीं जानकारों की माने तो कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए अब रीट मामला संसद उठेगा। इस मामले में लाखों अभ्यर्थी उलझन में पड़ गए है कि भर्ती पूरी होगी या नहीं अगर नहीं होती तो उनके साथ अन्याय होगा।

इस भर्ती को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है और इसी वजह से लोगों के बीच इसकी चर्चा तेज हो रही है। सीएम गहलोत ने पहले ही इस बात को कह दिया है कि भर्ती कैंसिल करने में दो मिनट का समय लगेगा लेकिन इसकी सजा लाखों अभ्यर्थी को मिलेगी। एसओजी पेपर लीक लेने वाले लोगों की लिस्ट बनाकर जल्द ही उनको भर्ती प्रकिया से बाहर करेगी।





