मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

रीट 2021 की विज्ञप्ति जारी: जल्द मिलेगी 32 हजार टीचर्स को नियुक्ति, ऐसे करें आवेदन

प्रकाशित: Jan 01, 2022 16:52रिपोर्ट: Navtej TV

लंबे समय से रीट भर्ती की विज्ञप्ति और पद बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। सीएम गहलोत ने रीट2021 में पद बढ़ाने की जगह 20 हजार पदों के लिए नई रीट भर्ती का तौहफा दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सितम्बर 2021 में आयोजित REET परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस परीक्षा के पात्र उम्मीदवार 10 जनवरी से 9 फरवरी तक विभाग की अधिकृत वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार सामान्य शिक्षा के लिए 31 हजार टीचर्स ही मिल सकेंगे और शेष एक हजार पद विशेष शिक्षा के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

जल्द होगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, 14 और 15 मई को होगी रीट भर्ती

32 हजार पदों में विज्ञप्ति के अनुसार लेवल वन में 11,500 गैर अनुसूचित एरिया के लिए और साढ़े तीन हजार पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। लेवल टू में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 13, 420 और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2,580 पद सुरक्षित रखे गए हैं। इसमें विशेष शिक्षा के लिए 500 रखे गए हैं।

आवेदन प्रकिया

इस भर्ती के योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी 2022 से 9 फरवरी 2022 को रात बारह बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि में recruitment.rajasthan.gov.in पर एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुडी अधिक जानकारी या विज्ञप्ति के बारे में शिक्षा विभाग की साइट से पता कर सकते हैं। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन


जल्द मिलेगी नियुक्ति
32 हजार पदों पर जल्द नियुक्ति मिलेगी। विभाग के अनुसार मार्च और अप्रेल तक प्रदेश को नए टीचर्स मिल जाएंगे। इसके बाद मई में 20 हजार पदों के लिए दूसरी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन होगा।