मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
कोटा संभाग

आरटीई आवेदन में हुआ बदलाव, जल्द शुरू होगी एडमिशन प्रकिया

प्रकाशित: Mar 20, 2023 02:32रिपोर्ट: Navtej TV

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में होने वाले नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने इस बार आरटीई की प्रवेश प्रक्रिया में बहुत ज्यादा बदलाव हुआ है। नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन के लिए 20 दिन का समय दिया जाएगा। पहली बार निजी स्कूल में प्री प्राइमरी 3 प्लस से लेकर पहली कक्षा तक एक साथ प्रवेश दिया जाएगा।

Private Hospital Doctors की हड़ताल पर बोले Khachariyawas

नई गाइडलाइन के अनुसार इस बार एक साथ चार कक्षाओं में प्रवेश होगा जिसमें पीपी 3 प्लस, पीपी 4 प्लस, पीपी 5 प्लस और कक्षा प्रथम में प्रवेश होगा। पहले केवल एंट्री लेवल की कक्षा में प्रवेश होते थे लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। नए सत्र में प्री प्राइमरी कक्षाओं के साथ-साथ पहली कक्षा में भी प्रवेश होगा।

आवेदन के समय 5 निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए मौका मिलेगा। पहले वरीयता नहीं मांगी जाती थी। लॉटरी के बाद अभिभावकों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होती थी लेकिन इस बार ऑटो रिपोर्टिंग का सिस्टम शुरू किया गया है। अगर किसी प्रकार की आपत्ति है तो इसकी जांच स्कूल वाले नहीं करेंगे। प्री प्राइमरी में पुनर्भरण राशि को लेकर विवाद अभी न्यायालय में चल रहा है।