जयपुर: कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली के बहाने होगी राहुल की रिलॉन्चिंग!
दिल्ली से स्थगित होने के बाद जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओं रैली को सफल बनाने के लिए गहलोत सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पिछले एक सप्ताह से राजस्थान प्रभारी अजन माकन जयपुर में डटे हुए है और इस रैली की तैयारियों का फिडबैक ले रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने सभी नेताओं को रैली सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है और राज्य के हर जिले से कम से कम 10 हजार लोगों को लाने का टारगेट रखा है। इस रैली को कांग्रेस अपनी शक्ति प्रदर्शन करके दिखाना चाहती है कि वह राज्य के साथ देश में फिर से सत्ता प्राप्त करने की तैयारी में जुट गयी है। राजनीति के जानकार इस रैली को लेकर कई मायने निकाल रहे हैं और इसे महंगाई हटाओं कम और राहुल की रिलॉन्चिंग कहा है।
VIDEO देखे: 378 दिन बाद किसान आंदोलन खत्म, उखड़ने लगे टेंट
पिछले कुछ समय से कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने पार्टी की हार का कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं होना बताया था इसके बार सोनिया गांधी ने कहा कि वह अध्यक्ष है। लेकिन कांग्रेस को इस बात का पता है कि सोनिया की उम्र बहुत हो चुकी है और अब वह इस जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहती है और अध्यक्ष की कमान कांग्रेस के ऐसे नेता को देना चाहित है जो पार्टी को फिर से जीवित कर सकें। लेकिन कांग्रेस के नेता राहुल के जगह प्रियंका को अध्यक्ष बनाने पर जोर देते है तो कुछ लोग गांधी परिवार के बाहर से अध्यक्ष चुनने की मांग भी करते हैं।
11 दिसंबर राशिफल: इन राशियों पर होगी शनि देव की कृपा
जयपुर चिंतन शिविर के दौरान ही राहुल गांधी को पहली बार कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का मुद्दा उठा था लेकिन उन्हें उपाध्यक्ष बना कर भविष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात कही गयी थी। इस बार भी जयपुर से ही राहुल की रिलॉन्चिंग की मांग उठेगी क्योंकि देश में केवल राजस्थान ही कांग्रेस का ऐसा गढ़ बचा जहां कांग्रेस फिर से आने की उम्मीद लगाये बैठी है। महंगाई हटाओं रैली के साथ राहुल को अध्यक्ष बनायों की चर्चा भी होगी। सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल जून 2022 तक है इसके बाद कांग्रेस को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना है।

प्रदेश में लगे होर्डिंग्स में सबसे ज्यादा राहुल गांधी के बैनर लगे है और इस रैली में सबसे बड़ा चेहरा उनको ही बनाया जा रहा है। अब यह देखना होगा कि इस रैली में राहुल गांधी को किस तरह से रिलॉन्चिंग किया जाएगा। सीएम गहलोत भी राहुल को अध्यक्ष बनाने की बात कह चुके हैं।





